श्री राम जय राम जय जय राम
महिमा गोंदवाले की जितनी गाओ कम है
वोह ही संत देव महान, चैतन्य वोह ही ब्रह्म है
गोंडवालेकर का नाम, है जैसे राम नाम
श्री राम जय राम जय जय राम
राम रंग में रंगा गोंदवाले का जीवन है
राम रंग में सजा, उनका प्रिय मन है
हर्षो उल्हास के साथ गाओ उनका नाम
श्री राम जय राम जय जय राम
रीत वाही है प्रीत वाही रामनाम रटने की
जीत उसीमें है इस भवसागर से बचने की
गोंदवलेकर महाराज ने उधार किया तमाम
श्री राम जय राम जय जय राम
जय जयकार करो उसका जिसने दिखाया राम है
जय जयकार करो उसका जिसने जगाया नाम है
वोह है राम वोह राम नाम, वोह है परम धाम
श्री राम जय राम जय जय राम
जिसने हमको है सिखाया अखंड नाम का सिमरन
उनकी महिमा गाता जा तू उनके पर शरण
उनकी दया की दृष्टि देती है आराम
श्री राम जय राम जय जय राम
गम जहाँ है दुःख जहाँ है वहां राम का नाम लो
दुःखो से दूँर होना है तो गोंडवाले का नाम लो
सुख ही है पता जो आता है उनके धाम
श्री राम जय राम जय जय राम
अखंड नाम स्मरण का जिसने पथ पढ़ाया है
नाम भजते भजते जिसने सबको पार लगाया है
वोह है ब्रह्म चैतन्य श्री गोंडवाले का नाम
श्री राम जय राम जय जय राम
पारसमणि नाम है नाम का सिमरन है
सबको सोना करे वोह नाम वोह रतन है
जिसने दिया यह हीरा उसे है परनाम
श्री राम जय राम जय जय राम
परम विशाल परम उजला गोंडवाले का नाम है
परम उदार परम दैव्य गोंडवाले का धाम है
परम रूपी परम रंगी गोंडवालेकर है राम
श्री राम जय राम जय जय राम
गोंदवलेकर महान महान है उनकी महिमा
गोंदवलेकर महान दया निर्मल गरिमा
सुन्दर सबसे सुन्दर है गोंडवाले का नाम
श्री राम जय राम जय जय राम
नाम योगी गोंदवलेकर जिन्होंने राम जपाया है
उनका नाम जपते रहो, जिन्होंने राम रमाया है
जैसे उन्होंने राम जपा वैसे कहो तुम राम
श्री राम जय राम जय जय राम
राम का मंदिर सुहाना, समाधी मंदिर सुहाना है
उनकी शक्ति उनकी भक्ति उनका प्यार लुभावना है
गोंदवलेकर का धाम है सबसे पावन धाम
श्री राम जय राम जय जय राम
गोंदवाले स्थान पर जो राम मंदिर है बना
वहां की मूर्ति की शोभा कर सकते नहीं बयां
श्री महाराज ने स्थापित की यह मूर्ति राम
श्री राम जय राम जय जय राम
गोंदवाले आश्रम पूर्ण भरपूर है
इतनी निम्रता से वोह संपूर है
गोंदवलेकर महाराज महान है नाम
श्री राम जय राम जय जय राम
ब्रह्मचैतन्य रामदासी नाम उनका था रखा
वोह जो सबके मीत बने थे सबके सखा
कर दिया उद्धार सबका, देकर राम का नाम.
श्री राम जय राम जय जय राम







